Health is wealth स्वास्थ्य ही धन है. आज पुरे विश्व का एक कटु सत्य है कि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी समस्याओं का सामना कर रहा है. वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने पुरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. ऐसे समय में एक स्वभाविक प्रश्न दिमाग में आता है कि मानव जाति के लिए कौन सी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे इस प्रकार के महामारी का डटकर मुकाबला किया जा सकता है... जाहिर सी बात है व्यक्ति का शरीर अगर अन्दर से मज़बूत है स्वस्थ है तभी उस पर कीटाणु जीवाणु या विषाणु का कोई असर नहीं होगा . इस लिए कोरोना से 102 साल की महिला भी स्वस्थ हो सकी. तात्पर्य यह कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमेशा रखना है. वर्तमान परिदृश्य में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है. भारतीय संस्कृति में स्वच्छता के प्रति हमेशा से सजगता रही है . न सिर्फ इस कोरोना महामारी से बल्कि किसी भी बीमारी से बचाव में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है . स्वस्थ जीवन जीने के लिए खान पान के साथ एक अनुशासित दिनचर्या भी आवश्यक शर्त है . समय पर सोना समय से जागना एवं योग तथा व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रख सकता है . अगर कोई स्वस्थ जीवन जी रहा है मतलब उनके पास और ढेर सारे काम करने की आज़ादी के साथ साथ बीमारी पर खर्च होने वाले आर्थिक नुकसान से बचत भी भरपूर होना है . स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी मजबूत स्थिति में रहता है . इस प्रकार वो अपने परिवार के साथ ही समाज तथा राष्ट्र के विकास में भरपुर योगदान करता है .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फलसफा जिंदगी का

भारतीय🇮🇳👳 संस्कृति में कोरोना से बचाव के उपाय

माँ की सीख🙏🙏 माँ हमेशा सिखाया करतीं थीं. जीवन में कभी भी बेकार मत बैठे रहना क्योंकि बैठे बैठे व्यक्ति👤 सोने की दीवार खा जाता है🤗 मतलब धनी व्यक्ति भी अगर कोई उद्यम नहीं करता है और विरासत में मिली संपत्ति का उपभोग करते रहता है तो वह कंगाल हो जाता है | वहअपने बच्चों👧👦 के लिए कुछ भी नहीं छोड़कर जाएगा | इसलिए विरासत में मिली संपत्ति को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए एवं अपने तथा परिवार👨👦👧👩👴👵 के लिए रोटी स्वयं उपार्जन करना चाहिए | कितने अमूल्य विचारों को आपने सहज ही समझा दिया माँ..🙏🙏🙏