समझ जिंदगी की

जिंदगी के आपाधापी के साथ हम कब इतने बड़े हो गए कि  विचारों में व्यवहार में परिपक्वता आ गई. नादानियां अपना पल्ला छुड़ाकर कबका मैदान छोड़ गईं. जिंदगी के समर में सबके अपने चुनौती होती है परन्तु जबतक आप किसी बड़ी चुनौती को नजदीक से नहीं देखते तबतक आप को अपना संघर्ष पहाड़ सरीखा महसूस होता है इसलिए आवश्यक है कि आप अपनी दूनिया से बाहर निकले और  देखें महसूस करें  कि संसार में सच्चाई कल्पना से परे है संघर्ष इतना ज्यादा है कि मानवता  दांव पर लगी हुई है जिसके पास खाने को है उसे भुख नहीं और जो भूखा है उसके पास खाना नहीं. 
किस अंधी दौड़ में मानव शामिल हो गया है उसने मानवता को ही दांव पर लगा दिया.... 
क्या ठहरकर सोचने का वक्त नहीं आ गया है 
या फिर इतनी भी सोचने की शक्ति नहीं बची है. मानव समुदाय निरर्थक एक दूसरे के को खत्म करने में लगा है जबकि वह भी इस संसार का अस्थायी मेहमान ही है  . 
किस तरह के संसार में जी रहे हैं लोग जहाँ बच्चों को भी नहीं बख्श रहे हैं  . और कितना नीचे गिरेगा इंसान  क्यों नहीं इस तरह के नीच प्राणियों को भगवान सबक सिखाते हैं  अगर भगवान के वश में नहीं है तो खत्म कर दे इस दुनिया को  ताकि  उन्हें भी अफसोस न हो कि मैंने तो इंसान बनाया था हैवान कहाँ से पैदा हो गया  .  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फलसफा जिंदगी का

भारतीय🇮🇳👳 संस्कृति में कोरोना से बचाव के उपाय

माँ की सीख🙏🙏 माँ हमेशा सिखाया करतीं थीं. जीवन में कभी भी बेकार मत बैठे रहना क्योंकि बैठे बैठे व्यक्ति👤 सोने की दीवार खा जाता है🤗 मतलब धनी व्यक्ति भी अगर कोई उद्यम नहीं करता है और विरासत में मिली संपत्ति का उपभोग करते रहता है तो वह कंगाल हो जाता है | वहअपने बच्चों👧👦 के लिए कुछ भी नहीं छोड़कर जाएगा | इसलिए विरासत में मिली संपत्ति को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए एवं अपने तथा परिवार👨👦👧👩👴👵 के लिए रोटी स्वयं उपार्जन करना चाहिए | कितने अमूल्य विचारों को आपने सहज ही समझा दिया माँ..🙏🙏🙏