संदेश

रक्षाबन्धन त्योहार 2020

चित्र
रक्षाबन्धन का त्यौहार 2020 भारत त्यौहारों का देश है |भारतीय संस्कृति में सात वार  नौ त्योहार वाली कहावत चरितार्थ होती है यानि सात दिन के सप्ताह में नौ त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है  |श्रावण पूर्णिमा के दिन भारतीय संस्कृति में रक्षाबन्धन  के रूप मेंेे मनाने की परंपरा है | इस बार अन्य त्योहार की तरह रक्षाबन्धन त्योहार पर भी कोरोना  का ग्रहण  लगा रहेगा | परंतु हमलोगो को सावधानी बरतते हुए अपने परंपरा को निभाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए | रक्षाबन्धन 2020 का शुभ मुहूर्त  -3 अगस्त  दिन सोमवार को पूर्वान्ह  9:14  बजे से रात्रि 9:17  बजे तक | रक्षाबन्धन  का त्यौहार मनाने के पीछे कुछ पौराणिक कथाओं का महत्वपूर्ण स्थान है .कहा जाता  हैं कि  एक बार     श्री कृष्ण  भगवान की कलाई पर  चोट लग गई थी तब  द्ौपदी ने साङी  का आंचल फाङकर  कलाई पर बांध दी  श्रीकृष्ण भगवान ने  मुस्कुराते हुए जीवन भर रक्षा करने का वादा किया  जिसें उन्होने निभाया भी . रक्षाबंधन  का त्यौ...

भारतीय🇮🇳👳 संस्कृति

भारतीय संस्कृति में हर मौसम🌍☀⛅☁💧⚡❄ को अलग एवं महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है |जैसे अभी बरसात  के मौसम को भारत में एक उत्सव की तरह मनाने की परंपरा है |भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है जिसमें कृषिकार्यो को भी आनंदमय तरीके से संपन्न किये जाने की परंपरा थी   बरसात के मौसम में  धान रोपण का प्रमुख कार्य होता है | और भी रबी फसल रोपे जाते हैं लेकिन व्यापक क्षेत्र में धान की फसल ही लगायी जाती है| मुझे याद है आज से तीस पैंतीस वर्ष पूर्व में धान की पहली रोपण के अवसर पर जिसे  बिहार में  पहरोपा कहा जाता है केे अवसर पर विशेष रूप से खाना बनाने और   खिलाने की परंंपरा थी  पता नहीं अब लोग इसे कैसे मनाते हैं  |बरसात के मौसम में एक और प्रचलन बिहार में है चना का दाल भरकर पूड़ी जिसे दलपुडी  कहा  जााता हैऔर खीर पकाकर खाते हैं  इसे अदरिया कहते हैं क्योंकि आद्रा नक्षत्र में  विशेष रूप से इस प्रकार के भोजन बनाने और खिलाने की परंपरा है|  बरसात के मौसम में पकौड़े के साथ चाय का अलग ही मजा है | सावन का महीना भगवान शिव जी का  महीना है हर सा...

फलसफा जिंदगी का

किसी के लिए जिंदगी के मायने क्या हो सकता है यह व्यक्ति🚶 के सोच पर निर्भर करता है  | एक समय रहता है जब  माँ -बाप के लिए  बच्चे पुरी दुनिया होने का अहसास कराते हैं  वहीं बच्चों की पुरी दुनिया भी माँ बाप तक सीमित रहती है | फिर बच्चे👶👶 बडे़ होते हैं  उनका संसार व्यापक होता जाता है  |समय के साथ प्राथमिकता बदलती जाती है |बच्चों के भी अपने 👶👶बच्चें होते हैं |इधर माँ बाप की दुनिया, पुरी तरह से बच्चे और उसके बच्चों तक सिमट सी जाती है | फिर एक समय ऐसा आता है जब जिनकी दुनिया हम होते हैं और जो हमारे लिए पुरी दुनिया बनाते हैं वही हमें छोड़ कर चले जाते हैं अथवा उन्हें जाना पड़ता है   समझ में नहीं आता है कि जिदंगी के मायने क्या ❓ हैं  कहाँ से हमलोग आए हैं और कहाँ जाना है अजीब सी अबूझ पहेली में दिमाग उलझा रहता है  | माँ -बाबुजी का परलोक गमन जीवन का वह "पाठ" पढा गया जिसकी कल्पना मात्र से ही कभी सिहर जाते थे | अब तो इस मायावी दुनिया से ज्यादा इसकी नश्वरता में विश्वास हो चला है | अब नतो कोई बात कडवी लगती है और न ही किसी की बातें आकर्षित करती है | एक ह...

पचास साल के बाद की दिनचर्या

प्रिय दोस्तों👭👬👫 आज मैं  उन लोगो के बारे में कुछ बातें लिखना चाहती हूँ जो लोग अपने जीवन में पचास बसंत देख चुके हैं  . सबसे पहले तो आपलोग खुश 😄😃 हो जाइये कि आपने अर्धशतक पुरा कर लिया  . भारतीय संस्कृति में शतायु पुरा करने की स्थिति को आदर्श जीवन काल माना गया है  जो कि अब कम लोग ही  पुरा कर पाते हैं  . पचास साल पुरा कर लेने के बाद व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं   अब ये बात समझ लेना चाहिए कि जीवन का अधिकांश समय भागदौड़ में बीत गया  और अब ठहरकर अपने बारे में सोचने की आवश्यकता है. अपने स्वास्थ्य के लिए सोचना चाहिए 1. जहाँ तक संभव हो सके  जल्दी सोने और  सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए 2.  योग एवं व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल कर लेना चाहिए 3. अपने किसी एक हाॅवी को विकसित कर लेना चाहिए .  4 . हो सके तो अपने आस पास के किसी बाग बगीचे मे थोड़ा समय व्यतीत करने की आदत डाल लेना चाहिए ताकि आप प्रकृति🌿🍃 के सानिध्य में कुछ समय बिता सके.  5. वैसे ...

Health is wealth प्रिय दोस्तों👭👬👫 आज मैं एक ऐसे महामारी या बीमारी के बारे में लिखने जा रहीं हूँ जिस पर पहले ही काफी कुछ लिखा जा चुका है . लेकिन मेरा मन नहीं माना मुझे लगता है कि कोविड 19 या कोरोना वायरस के बारे में जितना भी चर्चा की जाएगी वह समीचीन होगा . इस का कारण है कि अब हमलोगो को कोरोना के साथ जीने की आदत डालने की आवश्यकता है . अगर मानसिक रूप से मज़बूत रहेगें तभी इस को हरा पाएंगे . इस बीमारी से अबतक कितना नुकसान हुआ है उसका आकलन कर पाना मुश्किल है.इस बीमारी के दीर्घकालिक नुकसान अवश्य ही हो ना है जैसा कि अन्य महामारी के समय होता है . फिलहाल इस बीमारी ने विकसित देश और विकासशील देश के बीच का फर्क समाप्त कर दिया है . युरोपीय देश हो या अमेरिका🇺🇸 जैसा विकसित देश सारी स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ गया और लोग काल के गाल में समाते चले गए और शीर्ष नेतृत्व शोक प्रकट करने के सिवा कुछ भी नहीं कर सका . दो तीन बातें इस महामारी के वक्त स्पष्ट हुआ है जो पूरी दुनिया के आखें खोल देने में सक्षम है पहली ये कि पुरा विश्व🌏 एक अदृश्य शक्ति के समक्ष घुटने टेकने को मजबूर हो गया .दूसरी ये कि माल्थस (अर्थशास्त्री) का सिद्धांत भी सत्य साबित हो रहा है कि प्रकृति स्वयं जनसंख्या नियंत्रण करती है . पृथ्वी पर पर उतनी ही जनसंख्या रहेगा जितना प्रकृति चाहेगी . तीसरी और सबसे अहम बात ये कि मानव जाति को लघुता का अहसास इस बीमारी ने करवा दिया . कोई एक सर्वोच्च सत्ता है जो इस पुरे ब्रह्मांड को संचालित कर रहा है भले ही हम उसे माने या न माने अथवा किसी भी रूप में उपासना करें .

undefined

Health is wealth स्वास्थ्य ही धन है. आज पुरे विश्व का एक कटु सत्य है कि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी समस्याओं का सामना कर रहा है. वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने पुरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. ऐसे समय में एक स्वभाविक प्रश्न दिमाग में आता है कि मानव जाति के लिए कौन सी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे इस प्रकार के महामारी का डटकर मुकाबला किया जा सकता है... जाहिर सी बात है व्यक्ति का शरीर अगर अन्दर से मज़बूत है स्वस्थ है तभी उस पर कीटाणु जीवाणु या विषाणु का कोई असर नहीं होगा . इस लिए कोरोना से 102 साल की महिला भी स्वस्थ हो सकी. तात्पर्य यह कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमेशा रखना है. वर्तमान परिदृश्य में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है. भारतीय संस्कृति में स्वच्छता के प्रति हमेशा से सजगता रही है . न सिर्फ इस कोरोना महामारी से बल्कि किसी भी बीमारी से बचाव में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है . स्वस्थ जीवन जीने के लिए खान पान के साथ एक अनुशासित दिनचर्या भी आवश्यक शर्त है . समय पर सोना समय से जागना एवं योग तथा व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रख सकता है . अगर कोई स्वस्थ जीवन जी रहा है मतलब उनके पास और ढेर सारे काम करने की आज़ादी के साथ साथ बीमारी पर खर्च होने वाले आर्थिक नुकसान से बचत भी भरपूर होना है . स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी मजबूत स्थिति में रहता है . इस प्रकार वो अपने परिवार के साथ ही समाज तथा राष्ट्र के विकास में भरपुर योगदान करता है .

भारतीय संस्कृति में दस प्रकार के सुख की बात कही गई है जिसके अनुसार - प्रथम सुख सुन्दर हो काया दूजा सुख घर में हो माया..... और भी आगे है जिसकी चर्चा आगे के भाग में होगी | सर्व प्रथम यहाँ व्यक्ति के सुन्दर काया यानि कि स्वस्थ एवं निरोगी शरीर के बारे में कहा गया है. जो व्यक्ति स्वस्थ शरीर का मालिक है वही व्यक्ति दूनिया मे सबसे सुखी प्राणी है | अगर आप स्वस्थ हैं तभी आप संसार के अन्य सुखों के उपभोग करने लायक रहेंगे | जीवन के आपाधापी में व्यक्ति अपने शरीर के प्रति लापरवाही बरतता है इसके कारण दिनोंदिन व्यक्ति का शरीर अस्वस्थ होता जाता है | फिर एक दिन ऐसा आता है कि लाख उपाय करने के बावजूद व्यक्ति अपने पूर्ववत् अवस्था में नहीं पहुंच पाता है | एक कहावत भी है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है |कहने का तात्पर्य है कि हम सभी की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाय |

स्वस्थ  जीवन जीने के लिए  निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना अति आवश्यक है | 1. खान- पान  हमारे दैनिक जीवन के भोजन पर हमारा स्वास्थ्य निर्भर करता है  |  रोजमर्रा के  जीवन में हमे सात्विक आहार ही लेना चाहिए |  शाकाहारी भोजन मानव के लिए सर्वोत्तम भोजन  है |  शाकाहारी  भोजन   हमें कई बीमारी से दुर रखता है 2.  मौसम के अनुसार भोजन -व्यक्ति को मौसम के अनुसार ही भोजन करना चाहिए| क्या आपको पता है  कि भोजन के तौर तरीके से न सिर्फ हमारा   शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी निर्धारित होता है  | पौष्टिक भोजन व्यक्ति के विकास की पहली एवं  अनिवार्य शर्त है |ऐसे भी कहा गया है कि पेट की आग सबसे भंयकर आग 🔥 होती है जब जठराग्नि प्रज्ज्वलित   होती है तो इंसान नैतिक अनैतिक का भेद भूल जाता है| 3  . आयु के  अनुसार भोजन  -  हर आयु वर्ग के लिए अलग अलग प्रकार के भोजन का वर्णन भारतीय संस्कृति में  है जो आज भी  प्रासंगिक है | बच्चे को वैसे भोजन देना आवश्यक एवं उचित होगा जो उनके शा...