भारतीय🇮🇳👳 संस्कृति में कोरोना से बचाव के उपाय
प्रिय दोस्तों👭👬👫 आज फिर से मुझे कोरोना जैसे महामारी पर कुछ लिखने का मन कर रहा है क्योंकि अभी भी इसका खतरा टला नहीं है . कोरोना से बचाव में भारतीय संस्कृति की अहम भूमिका रही है. जैसा कि हम सभी को मालूम है और ये सारी बातें हमलोग को कहीं न कही बचपन से पता भी है . ये अलग बात है कि हम सब अपने परंपरा गत आदतों को छोड़ते जा रहे थे आज वही सब आदतों को फिर से अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता आन पड़ी है . अभिवादन करने का तरीका अब तो ये सिद्ध हो गया कि अभिवादन करने की भारतीय परंपरा ही सर्वश्रेष्ठ है. दोनों हाथों को जोडकर नमस्ते👋 करने की परंपरा का कोई जवाब नहीं. भारतीय संस्कृति में हर कोई को चूमने और हर व्यक्ति को गले लगाने की प्रथा नहीं रही है खासकर बडे़ हो जाने के बाद . नमस्ते वाला अभिवादन अब विश्वव्यापी 🌍 हो चला है . कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी है बहुत जरूरी . स्वच्छता वाली आदत - रखे सही सलामत भारतीय परंपरा में ...